Thursday, January 3, 2019

गुणकारी जामुन


जामुन काले रंग का मौसमी फल होता है, इसका रंग भले ही काला है लेकिन इसमें गुण कमाल के होते है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी मौजूद हैं। वैसे तो जामुन अम्लीय प्रकृति का फल है, पर यह स्वाद में मीठा होता है। जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। जामुन में लगभग वे सभी जरूरी लवण पाए जाते हैं जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। जामुन पेट के लिए तो बहुत ही फायदेमंद होती है। जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। शुगर के मरीजो के लिए जामुन एक बहुत अच्छी दवा है। जामुन के बीजों को सुखकर पीसकर रख ले और इस पाउडर को खाने से मधुमेह में काफी फायदा होता है। शुगर के अलावा इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर तक से बचाव में कारगर होते हैं। इसके अलावा पथरी की रोकथाम में भी जामुन खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके बीज को बारीक पीसकर पानी या दही के साथ लेना चाहिए। अगर किसी को दस्त हो रहे हों तो जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना पेट के लिए फायदेमंद रहता है, खूनी दस्त होने पर भी जामुन के बीज बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में जामुन विशेषतौर पर फायदेमंद ही साबित हुआ है। इसके बीज को पीसकर इससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ बने रहते हैं। 
अत: अनेकों गुण से भरपूर जामुन के प्रयोग के साथ साथ हम कुछ योग और प्राणायाम को अगर अपने जीवन में अपना लेते हैं और नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं, तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम मधुमेह जैसे असाध्य कहे जाने वाले रोग को भी मात दे स​कते हैं। बस जरूरत है तो सिर्फ हमारे दृढ संकल्प की, हमारी अटूट इच्छाशक्ति की, या हमारे जागरूक होने की। 
वैद्य सुदेश यादव दिव्य
योगगुरू, कवि
मो09368666665

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.